हार्ट पेशेंट के लिए सबसे अच्छा खाना क्या है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:19

ये 10 सुपरफूड्स लंबी उम्र तक दिल को रखेंगे सलामत, जरूर करें इन्हें डाइट में शामिल :-

लहसुन

लहसुन एक बहुत ही हेल्दी हर्ब है, जो कई रोगों से तो बचाता ही है, दिल को भी स्वस्थ रखता है. इसमें मौजूद औषधीय गुण जैसे एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल, विटामिन सी, बी, कैल्शियम, सेलेनियम, मैगनीज कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने नहीं देते हैं. इससे हार्ट की धमनियों में ब्लॉकेज नहीं होता है. सब्जी में डालने के साथ ही लहसुन की दो से तीन कलियों को सुबह खाली पेट कच्चा चबाकर भी खाएं.

बादाम

बादाम कई तरह के न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है. यह विटामिन और खनिजों का भंडार है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं. बादाम, मोनोअनसैचुरेटेड फैट और फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है. ये दोनों बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं, जो हार्ट डिजीज के होने के रिस्क को कम कर सकते हैं. बादाम खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नॉर्मल रहता है.

अखरोट

अखरोट ओमेगा-3 एस हेल्दी फैट से भरपूर होता है, जिन्हें मोनोअनसैचुरेटेड फैट, प्लांट स्टेरोल और फाइबर कहा जाता है. वास्तव में, दिन में एक मुट्ठी अखरोट आपके कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है और दिल की धमनियों में होने वाले सूजन से बचा सकता है.

एवोकाडो

एवोकाडो का सेवन अक्सर लोग कम करते हैं, लेकिन यह दिल के लिए बहुत ही हेल्दी फल है. मोनोअनसैचुरेटेड फैट इसमें काफी अधिक मात्रा में होता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के साथ ही हृदय रोग के जोखिम को भी कम करता है. इसमें पोटैशियम भी होता है, जो हेल्दी हार्ट के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है.

ब्रोकोली और गाजर

ब्रोकोली एक क्रूसिफेरस सब्जियों के अंतर्गत आता है. इसके अलावा, केल, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट, पत्ता गोभी भी खाना हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है. इन सभी सब्जियों में हाई फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो हृदय रोग को रोकने में मदद कर सकते हैं. एक कप ब्रोकली आपकी रोजाना की पोटैशियम की जरूरतों का लगभग 5% पूरा कर सकती है. आप गाजर भी खूब खाएं, क्योंकि इसमें भी एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो हार्ट के लिए फायदेमंद है. पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है.

फल, सब्जियां, अनाज

हेल्दी हार्ट के लिए नियमित रूप से खानपान में फलों, सब्जियों और अनाज शामिल करना बहुत जरूरी है. संतरा, सेब, बेरीज, हरी पत्तेदार सब्जियां, बैंगन, बींस फाइबर से भरपूर होती हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करती हैं. अनाज में दालें, ओट्स, गेहूं से तैयार आटा, जौ, बाजरा, लेंटिल्स आदि खूब खाएं.

ग्रीन और ब्लैक टी

दूध की चाय का सेवन कम करें और ग्रीन या ब्लैक टी पिएं. इनमें पॉलीफेनॉल्स होते हैं. यह एक ऑर्गेनिक केमिकल्स होता है, जो ब्लैक और ग्रीन टी में पाया जाता है. ये तत्व कार्डियोवैस्कुलर डिजीज के जोखिम को कम करने के लिए जाने जाते हैं. दिल को स्वस्थ रखते हैं. शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं, इंफ्लेमेशन कम करते हैं. ब्लड वेसल्स के कार्यों में सुधार करते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info